छत्तीसगढ

राज्य में आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए दो अधिकारियों को मुंबई और हैदराबाद में किया तैनात

रायपुर, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अखिल भारतीय सेवाओं के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रेमडेसीवीर और अन्य आवश्यक दवाओं तथा उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और हैदराबाद में तैनात किया हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रबंध संचालक छ. ग. राज्य सड़क विकास निगम और कृषि विभाग के संयुक्त सचिव भोसकर विलास संदीपन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुंबई और छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक अरूण प्रसाद को हैदराबाद में नियुक्त किया हैं। दोनों अधिकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के लगातार संपर्क में रहकर कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button