छत्तीसगढ

हरमिंदर सिंह होरा के निवास पहुंचकर CM ने प्रकट की शोक संवेदनाएं

रायपुर। cm भूपेश बघेल ने कल देर रात हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल अपनी शोक संवेदनाएं आज उनके निवास जाकर व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने आज सुबह सद्भावना दिवस के कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा के देवेन्द्र नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। cm ने उनके छोटे भाई हरमिंदर सिंह होरा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और श्रीमती छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक भी उपस्थित थीं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button