छत्तीसगढ

179 मजदूरों को लेकर आज बेंगलुरु के विशेष विमान से रायपुर पहुंचे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 179 प्रवासी मजदूरों को लेकर आज बेंगलुरू से विशेष विमान रायपुर पहुंचे। रिलिफ फ्लाईट क्रमांक 9405 बेंगलुरू से सुबह 8 बजे रवाना होकर 9ः50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे है।

आपको बताते चलें कि, बेंगलुरू और हैदराबाद लाॅ युर्निवसिटी के सहयोग से यह श्रमिक विशेष विमान से रायपुर पहुंचे है। उन्होंने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है, साथ ही बताया कि हम इन सभी श्रमिकों को उनके गृह जिलों के क्वारेंटाईन सेंटरों तक पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं।

इस बात की जानकारी कल प्रदेश का मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करके यह जानकारी दी थी। इसमें बलौदाबाजार, महासमुंद,जांजगीर चांपा, पेन्ड्रा गौरेल्ला मरवाही, नारायणपुर जिले के श्रमिक है। इसी तरह 5 जून को भी 174 श्रमिक आएंगे। इन श्रमिकों के चिकित्सा जांच के उपरांत भोजन उपलब्ध कराके संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। ये दोनों फ्लाइट विशेष श्रमिक फ्लाइट है, जिन्हें सरकार स्पेशली इन्हें लाने के लिए बुक किया गया था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button