छत्तीसगढ

मतदान के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे भाजपा पर कांग्रेस का तंज जब जागना था तब सोए थे

रायपुर। नगर निगम, नगर पालिका के मतदान के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे भाजपा पर कांग्रेस ने तंज कसा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल तक सत्ता में भाजपा रही उस दौरान कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की काली कमाई में भाजपा के नेता इतने मशगूल हो गए थे कि चुनाव में जनता से किए वादे भी इनको याद नहीं रहा। अब जब जनता जाग गई है जनता भाजपा के विकास के दावों को विधानसभा में ही नकार दी है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के झूठे घोषणा पत्र को जनता समझ गई। जनता जाग गई तब भाजपाई रतजगा कर पहरेदारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने मुहर लगा दिया है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने उमड़ी जनता की उत्साह से भाजपा भयभीत है। जन समर्थन खो चुकी भाजपा के नेता अब चुनाव परिणाम आने के पहले ही नगरीय निकाय चुनाव में मिलने वाली करारी हार का बहाना तलाश रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने जो अन्याय किया है। किसानों के आर्थिक मजबूती विकास पर जो षड्यंत्र कर पाबंदी लगाने का जो प्रयत्न किया है। उसका जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के जरिये में भाजपा को दे दिया है। भाजपा को 15 साल तक जनता ने देखा है किस प्रकार से किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों के नाम से योजना बनाकर मात्र भ्रष्टाचार करना और कमीशनखोरी करना भाजपा का मूल काम था और भाजपा का मूलमंत्र भी यही है। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाओ, किसानो, युवाओ, मजदूरों, महिलाओ, गरीबों को प्रताड़ित करो और कमीशनखोरी कर अपना घर भरो।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मतदान के बाद मिले रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में अधिकांश नगर निगम, नगर पालिका में बहुमत के साथ जीत दर्ज कराएगी। कांग्रेस जीत के अपने पूर्व रिकार्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान जनता की बदौलत लिखने जा रही है। भाजपा के 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार और नगरीय निकाय क्षेत्रों की उपेक्षा के परिणाम भाजपा को भोगने होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 1 साल के भीतर जो सर्वहारा वर्ग के लिए काम किया है, उसके परिणाम कांग्रेस पार्टी को मिलेंगे। इन 1 साल में विकास कार्यों के नाम से किसी गरीब के मकान दुकान को तोड़ा नहीं गया है बल्कि भाजपा शासनकाल में घर से बेघर हुए लोगों को बसाने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की करारी हार होगी जनता ने कांग्रेस को चुन लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button