Dispute two Parties : राजिम में दो पक्षों में विवाद…! कई घरों में लगाई आग…सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी किया आग के हवाले…कई लोगों को आईं चोटें…गांव पुलिस छावनी में तब्दील…यहां देखें बैक टू बैक Video

Dispute two Parties : राजिम में दो पक्षों में विवाद…! कई घरों में लगाई आग…सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी किया आग के हवाले…कई लोगों को आईं चोटें…गांव पुलिस छावनी में तब्दील…यहां देखें बैक टू बैक Video

राजिम, 02 फरवरी। Dispute two Parties : राजिम क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। कल देर रात तक गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति रही। मौके पर आईजी के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया जा सका और माहौल को शांत कराया गया।

फिलहाल गांव पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील है। कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं और एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांव पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस बल के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी अब तक मौके पर मौजूद है। घटना से जुड़े तीनों आरोपियों को पुलिस ने कल रात ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रशासन गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बहाल करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में कई लोगों को आईं चोटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक संप्रदाय से जुड़े कुछ आपराधिक तत्वों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। घटना की सूचना जैसे ही दूसरे गुट के लोगों तक पहुंची, उनमें आक्रोश फैल गया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर मारपीट करने वालों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

गुस्साए लोगों ने कई घरों में आग लगा दी और सड़क पर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। कुछ ही समय में पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में भी दहशत फैल गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को तत्काल अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए राजिम, फिंगेश्वर सहित आसपास (Dispute two Parties) के कई थाना क्षेत्रों से पुलिस बल दुधकैयां गांव भेजा गया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़