Hot Water Attack : सरगुजा में हैरान कर देने वाली घटना…! शराब बनाने से रोका तो पत्नी ने पति पर उड़ेल दिया उबलता पानी…हालत गंभीर

Hot Water Attack : सरगुजा में हैरान कर देने वाली घटना…! शराब बनाने से रोका तो पत्नी ने पति पर उड़ेल दिया उबलता पानी…हालत गंभीर

सरगुजा, 02 मई। Hot Water Attack : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरिमा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति पर गर्म चावल से निकला उबलता पानी फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान है और उसकी पत्नी कथित तौर पर शराब बनाने का काम करती थी। इस कारण घर में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। जब पति ने पत्नी को शराब बनाने से मना किया, तो गुस्से में आकर पत्नी ने उस पर उबलता पानी फेंक दिया।

घटना के बाद पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़