Fuel Dump Update : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा अपडेट…! सरकार ने जारी किया ताजा स्टॉक डेटा…3 करोड़ से अधिक पेट्रोल और 8 करोड़ लीटर से ज्यादा डीजल का स्टॉक मौजूद

Fuel Dump Update : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा अपडेट…! सरकार ने जारी किया ताजा स्टॉक डेटा…3 करोड़ से अधिक पेट्रोल और 8 करोड़ लीटर से ज्यादा डीजल का स्टॉक मौजूद

रायपुर, 24 मई। Fuel Dump Update : छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आम लोगों को किसी भी तरह की घबराहट या पैनिक बाइंग करने की जरूरत नहीं है।

2516 पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई जारी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में फिलहाल 3 करोड़ 94 लाख 7 हजार 700 लीटर पेट्रोल और 8 करोड़ 8 लाख 83 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है। प्रदेश के सभी 2516 पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई जारी है।

सरकार ने बताया कि सिर्फ 22 मई को ही प्रदेश में 21.83 लाख लीटर पेट्रोल (Fuel Dump Update) और 1 करोड़ 29 लाख 75 हजार लीटर डीजल की नई सप्लाई पहुंची है। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है।

About The Author

छत्तीसगढ