नई दिल्ली, 24 मई। Falta Election Results : पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर BJP ने बड़ा उलटफेर करते हुए TMC के मजबूत गढ़ में सेंध लगा दी है। तीसरे राउंड की गिनती के बाद BJP उम्मीदवार पांडा 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि चुनावी प्रक्रिया से दूरी बनाने वाले जहांगीर खान महज 481 वोटों के साथ काफी पीछे हैं।
पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। फालता विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के तीसरे राउंड के पूरा होने के बाद भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांडा इस समय 30,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने दावा किया कि फालता चुनाव के नतीजे पहले से ही साफ हैं। कहा कि इस सीट पर ;कोई मुकाबला नहीं’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के नेता ‘पीछे हट गए हैं’ और कहा कि अंतिम नतीजों में यह बात साफ दिखेगी।
फालता में 21 राउंड की गिनती जारी
पूरे दिन में कुल 21 राउंड की गिनती होनी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी भाजपा के देबांग्शु पांडा से पीछे चल रहे हैं।
देबांग्शु पांडा ने 63% वोट शेयर का आंकड़ा पार किया
भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने फालता विधानसभा क्षेत्र में अपनी बढ़त को 40,000 वोटों से ज्दाया तक बढ़ा लिया है और 2026 के पश्चिम बंगाल चुनावों में अब तक गिने गए कुल वोटों में से 63.79 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं।
छठे राउंड के बाद भाजपा के देबांग्शु पांडा की बढ़त बरकरार
भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा छठे राउंड के बाद भी फालता विधानसभा सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 37,474 वोट मिले हैं। सीपीआई (एम) के शंभू नाथ कुर्मी 17,773 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 3,784 वोट मिले हैं। टीएमसी के जहांगीर खान 1,904 वोटों के साथ काफी पीछे हैं।
क्या फालता में जीत के साथ भाजपा का आंकड़ा फिर से 207 तक पहुंच जाएगा?
अगर फालता विधानसभा सीट भाजपा जीत जाती है तो उसकी कुल सीटों की संख्या एक बार फिर 207 पहुंच जाएगी। पार्टी ने 207 सीटें जीती थीं, लेकिन मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और जीता था। बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट खाली कर दी, जिससे पार्टी की सीटों की संख्या एक कम हो गई।
यह बात ध्यान देने लायक है कि वोटों की गिनती के पहले ही दौर से, फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली। उन्होंने 9,000 से ज़्यादा वोटों की भारी बढ़त बना ली, जबकि तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान, जिन्होंने उसी दौर में ही अपनी हार मान ली थी, को महज़ 210 वोट मिले।
दूसरे दौर में, BJP उम्मीदवार पांडा को 15,883 वोट मिले। CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी 3,320 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मोल्ला को 709 वोट मिले। TMC के जहांगीर खान 481 वोटों के (Falta Election Results) साथ पीछे चल रहे हैं।

