नई दिल्ली, 29 मई। Rule Change From June 2026 : मई महीना खत्म होने वाला है और अब जून 2026 की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। हर महीने की तरह इस बार भी 1 जून से कई ऐसे नियम बदलेंगे, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF), बैंकिंग नियम और सोलर पैनल तक कई बदलाव लागू होने वाले हैं। आइए जानते हैं 1 जून 2026 से लागू होने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में…
1. LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। ऐसे में 1 जून को भी LPG Cylinder Price में बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिलहाल दिल्ली में, घरेलू 14 किलो सिलेंडर: ₹913। कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर: ₹2078। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
2. ATF Price बढ़ा तो महंगी हो सकती है हवाई यात्रा
एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में (Rule Change From June 2026) भी हर महीने बदलाव होता है। ATF महंगा होने का सीधा असर फ्लाइट टिकटों पर पड़ता है।फिलहाल दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत करीब ₹1,04,927 प्रति किलोलीटर चल रही है। अगर जून में ATF महंगा हुआ, तो यात्रियों को महंगे हवाई टिकट का सामना करना पड़ सकता है।
3. HDFC Bank बदल रहा है ये नियम
1 जून 2026 से HDFC Bank अपने करंट अकाउंट और अन्य खातों से जुड़े कैश डिपॉजिट नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नए नियम में ₹20 या उससे कम मूल्य के नोट जमा करने की सीमा ₹10,000 प्रति माह और सिक्के जमा करने की सीमा ₹5,000 प्रति माह होगा। इस लिमिट से ज्यादा कैश जमा करने पर अतिरिक्त 2% चार्ज देना होगा। पहले छोटे नोटों और सिक्कों पर कोई मासिक लिमिट नहीं थी।
4. Solar Panel के दाम बढ़ सकते हैं
1 जून से ALMM List-II लागू होने जा रही है। इसके तहत सरकारी सब्सिडी और योजनाओं में केवल Approved List में शामिल सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल किया जा सकेगा। सरकार का दावा है कि इससे सोलर पैनल की क्वालिटी बेहतर होगी, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे Solar Panel Price बढ़ सकते हैं।
5. जून में कई दिन बंद रहेंगे बैंक
जून महीने के दौरान अलग-अलग राज्यों में कई बैंक छुट्टियां (Rule Change From June 2026) रहेंगी। RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 15 जून, 25 जून, 26 जून, 29 जून और 30 जून को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी।

