Delhi Building Collapse : साउथ दिल्ली में बड़ा हादसा…! महरौली में अचानक गिरी 5 मंजिला इमारत…मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका…पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर जुटी…यहां देखें VIDEO

Delhi Building Collapse : साउथ दिल्ली में बड़ा हादसा…! महरौली में अचानक गिरी 5 मंजिला इमारत…मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका…पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर जुटी…यहां देखें VIDEO

नई दिल्ली, 30 मई। Delhi Building Collapse : राजधानी दिल्ली के साउथ दिल्ली इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। महरौली थाना क्षेत्र के सैदुलाजाब में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है और मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

हादसे के बाद इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग गिरने से पहले जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत जमींदोज हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

कई लोगों के फंसे होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बिल्डिंग में कई परिवार मौजूद थे। प्रशासन ने आशंका जताई है कि कुछ लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर

मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भी बुलाया गया है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़