AC Blast Death : AC ब्लास्ट से बड़ा हादसा…! इनडोर यूनिट फटते ही घर में लगी भीषण आग…रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत…बेटे की हालत गंभीर…पॉश इलाके में मचा हड़कंप

AC Blast Death : AC ब्लास्ट से बड़ा हादसा…! इनडोर यूनिट फटते ही घर में लगी भीषण आग…रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत…बेटे की हालत गंभीर…पॉश इलाके में मचा हड़कंप

नई दिल्ली, 29 मई। AC Blast Death : देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। यहां एक मकान में एयर कंडीशनर (AC) की इनडोर यूनिट में जोरदार ब्लास्ट होने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 11:18 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें हौज खास स्थित मकान नंबर R-15 पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

AC ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि AC की इनडोर यूनिट में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त घर में परिवार के सदस्य और घरेलू सहायकों समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। ब्लास्ट होते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। बाकी लोग किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन बुजुर्ग IAS अधिकारी धुएं में फंस गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद धनेंद्र कुमार और उनके बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने धनेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। बेटे का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्राइम टीम और इलेक्ट्रिकल जांच शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और क्राइम टीम ने (AC Blast Death) मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बिजली की वायरिंग और AC यूनिट की तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि ब्लास्ट के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने फिलहाल इसे एक दुखद दुर्घटना माना है और किसी साजिश की आशंका से इनकार किया है।

About The Author

राष्ट्रीय