Monsoon Session Preparation : मानसून सत्र से पहले BJP की बड़ी रणनीति…! CM विष्णु देव साय ने विधायकों को दिए 100% उपस्थिति के सख्त निर्देश…अविश्वास प्रस्ताव पर भी मंथन

Monsoon Session Preparation : मानसून सत्र से पहले BJP की बड़ी रणनीति…! CM विष्णु देव साय ने विधायकों को दिए 100% उपस्थिति के सख्त निर्देश…अविश्वास प्रस्ताव पर भी मंथन

रायपुर, 07 जुलाई। Monsoon Session Preparation : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सरकार और संगठन की रणनीति स्पष्ट कर दी। बैठक में सभी विधायकों को सत्र के हर दिन 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, विपक्ष के सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देने और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

अविश्वास प्रस्ताव पर भी हुई चर्चा

सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस द्वारा संभावित अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हुई। सरकार ने स्पष्ट किया कि वह विपक्ष के हर राजनीतिक और विधायी मुद्दे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ओपी चौधरी बोले- राजनीतिक और विधानसभा रणनीति पर हुई चर्चा

बैठक के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात और विधानसभा सत्र की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी विधायकों ने अपने सुझाव रखे और वरिष्ठ नेताओं से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

वोट प्रतिशत बढ़ाने पर भी फोकस

संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बैठक में विधायकों को सरकार की योजनाओं को लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहने और आगामी चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए संगठन के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।

कांग्रेस पर सरकार का पलटवार

कांग्रेस के संभावित अविश्वास प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए केदार कश्यप ने कहा, ‘जिन पर छत्तीसगढ़ और देश की जनता ने विश्वास नहीं किया, वे सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्या लाएंगे। हमारी सरकार हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।’

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति