Police Transfer : छत्तीसगढ़ गृह विभाग का बड़ा आदेश…! राज्य पुलिस सेवा के 3 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला…तत्काल प्रभाव से लागू

Police Transfer : छत्तीसगढ़ गृह विभाग का बड़ा आदेश…! राज्य पुलिस सेवा के 3 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला…तत्काल प्रभाव से लागू

रायपुर, 13 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा (SPS) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए। मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

प्रशासनिक आधार पर किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश में संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक आधार पर हुआ तबादला

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़