तमिलनाडु, 02 सितंबर। CM Vijay Gift Sunglasses: मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलेम जिले के मेट्टूर दौरे के दौरान विजय ने अचानक एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात की और अपना Christian Dior का सनग्लास उन्हें तोहफे में दे दिया। इस दौरान महिला की खुशी देखने लायक थी।
दरअसल, मुख्यमंत्री विजय मेट्टूर डैम और आसपास के इलाके के दौरे पर थे। आधिकारिक कार्यक्रम के बाद रास्ते में उन्होंने अपना काफिला रोककर खेत में काम कर रही स्थानीय महिलाओं से मुलाकात की। इसी दौरान उनकी मुलाकात बुजुर्ग महिला चेल्लम से हुई।
CM विजय ने उतारकर दे दिया अपना चश्मा
विजय ने चेल्लम से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने अपना Christian Dior का सनग्लास उतारकर बुजुर्ग महिला को दे दिया। वायरल वीडियो में चेल्लम मुख्यमंत्री का हाथ थामकर उनके साथ चलती और लोगों का अभिवादन करती नजर आ रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस चश्मे की कीमत करीब ₹40,000 बताई जा रही है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों ने इसकी कीमत अलग-अलग बताई है, इसलिए वास्तविक कीमत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
‘उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई…’
बुजुर्ग महिला चेल्लम ने इस मुलाकात को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि जब विजय उनके पास आकर खड़े हुए तो वह काफी हैरान हुईं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें देखकर वह बहुत खुश हैं और इसी दौरान विजय ने उन्हें अपना चश्मा उपहार में दे दिया। चेल्लम ने विजय के इस अंदाज की तुलना उनके फिल्मी दिनों से भी की। वायरल वीडियो में वह चश्मा पहने हुए मुख्यमंत्री विजय के साथ चलती नजर आती हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मुख्यमंत्री विजय और बुजुर्ग महिला का यह अनौपचारिक मुलाकात वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोगों को विजय का यह सहज और भावनात्मक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। यह मुलाकात विजय के मेट्टूर दौरे के दौरान हुई, जहां उन्होंने सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

