Presidential Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत! बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने बताया गौरव का अवसर

Presidential Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत! बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने बताया गौरव का अवसर

रायपुर, 22 अक्टूबर। Presidential Visit: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। उनका ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में शामिल होना छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता, CM साय ने जताया गर्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति की सहभागिता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा।

जनजातीय संस्कृति को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति की उपस्थिति छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक प्रतिष्ठा प्रदान करेगी। इससे प्रदेश की विशिष्ट परंपराओं और जनजातीय गौरव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को भी नई ऊर्जा मिलेगी।राष्ट्रपति का बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में शामिल होना प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। छत्तीसगढ़ की परंपराओं, जनजातीय विरासत और ऐतिहासिक आयोजनों के लिहाज से इस दौरे पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

About The Author

Raipur ब्रेकिंग न्यूज़