Kathgodam Gaula River News: बुजुर्ग बारिश में पुल पर खड़े रहे फिर गौला नदी में लगा दी छलांग; सुबह मिला शव, जीवित आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर छोड़ गया कई सवाल

Kathgodam Gaula River News: बुजुर्ग बारिश में पुल पर खड़े रहे फिर गौला नदी में लगा दी छलांग; सुबह मिला शव, जीवित आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर छोड़ गया कई सवाल

हल्द्वानी, 03 सितंबर। Kathgodam Gaula River News: भारी बारिश के बीच काठगोदाम स्थित गौला पुल से उफनती गौला नदी में कूदने वाले बुजुर्ग राम सिंह कोरंगा का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। घटना के बाद पुलिस, SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमों ने नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर नंबर-3 निवासी 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा मंगलवार शाम काठगोदाम स्थित गौला पुल पर पहुंचे थे। उस समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी और गौला नदी तेज बहाव के साथ उफान पर थी।

कई घंटों तक चला सर्च अभियान

बुजुर्ग के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। SDRF और NDRF की टीमों के साथ स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने भी सर्च अभियान में सहयोग किया। कई घंटों तक चली तलाश के बाद बुधवार सुबह रेस्क्यू टीम ने राम सिंह कोरंगा का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुई पहचान

घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। बताया जा रहा है कि गोवा में रह रहे एक रिश्तेदार ने वीडियो देखकर राम सिंह कोरंगा को पहचान लिया और बिंदुखत्ता में रह रहे परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन काठगोदाम थाने पहुंचे और वीडियो के आधार पर बुजुर्ग की पहचान की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान तेज कर दिया।

घटना से पहले पुल पर कुछ देर खड़े रहे थे बुजुर्ग

घटना से पहले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक राहगीर बारिश में भीग रहे बुजुर्ग से बातचीत करता दिखाई देता है। राहगीर ने उनसे बारिश में भीगने को लेकर सवाल किया था। वीडियो और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।

परिवार में पसरा मातम

शव बरामद होने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

राष्ट्रीय