Nirmal Kosre: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति, निर्मल कोसरे बने SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष; आदेश जारी

Nirmal Kosre: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति, निर्मल कोसरे बने SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष; आदेश जारी

रायपुर, 08 सितंबर। Nirmal Kosre: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के SC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्मल कोसरे की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

AICC के जनरल सेक्रेटरी और सांसद के.सी. वेणुगोपाल की ओर से 8 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने संबंधित राज्यों में SC विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ में निर्मल कोसरे को जिम्मेदारी

कांग्रेस के फैसले के तहत छत्तीसगढ़ के SC विभाग की जिम्मेदारी निर्मल कोसरे को सौंपी गई है। वहीं झारखंड के लिए प्रशांत किशोर को SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के साथ दोनों राज्यों में कांग्रेस के SC विभाग को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली है।

AICC ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

AICC की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में दोनों नियुक्तियों की जानकारी दी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़