Local Holiday Breaking: छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट; सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश

Local Holiday Breaking: छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट; सरकार ने जारी किया संशोधित आदेश

रायपुर, 08 सितंबर। Local Holiday Breaking: छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश (Local Holiday) को लेकर शासन ने महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में पूर्व में जारी छुट्टियों के कैलेंडर में आंशिक संशोधन किया गया है। नया आदेश 11 अगस्त 2026 को नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। आदेश में कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए जारी स्थानीय अवकाश की तालिका में संशोधन का उल्लेख किया गया है।

आदेश में नुआखाई की छुट्टी मंगलवार के बजाय बुधवार को बताई गई थी; अब इसे ठीक कर दिया गया है। बदली हुई व्यवस्था के तहत, संबंधित दफ्तरों और संस्थानों में छुट्टी नए आदेश के अनुसार मनाई जाएगी।

शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आदेश में किए गए संशोधन के अलावा पूर्व आदेश की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से, आदेशनुसार अवर सचिव मनोज कुमार जयसवार के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़