PM Awas Yojana Open Debate: PM आवास पर विजय शर्मा vs भूपेश बघेल की 80 मिनट का LIVE ओपन डिबेट, CM साय ने दिए नंबर- विजय को 10/10, भूपेश को 0 अंक

PM Awas Yojana Open Debate: PM आवास पर विजय शर्मा vs भूपेश बघेल की 80 मिनट का LIVE ओपन डिबेट, CM साय ने दिए नंबर- विजय को 10/10, भूपेश को 0 अंक

रायपुर, 15 सितंबर। PM Awas Yojana Open Debate: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक अलग तरह का सियासी मुकाबला देखने को मिला। प्रेस क्लब रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच PM आवास योजना को लेकर लाइव ओपन डिबेट हुई। दोनों के बीच में एक घंटा 20 मिनट तक यह बात चली है। दोनों नेताओं ने योजना से जुड़े आंकड़े और सरकार के कामकाज को लेकर अपना-अपना पक्ष रखा। बहस के दौरान दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले।

राजनीतिक दृष्टि से इस ओपन डिबेट को छत्तीसगढ़ में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। दोनों नेताओं ने अपने-अपने दावों के समर्थन में आंकड़े पेश किए और PM आवास योजना को लेकर एक-दूसरे के सवालों का जवाब दिया।

CM साय ने दिया दोनों नेताओं को स्कोर

ओपन डिबेट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रतिक्रिया दी। सीएम साय ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से पूरी डिबेट देखी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रदर्शन को 10 में से 10 अंक दिए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 10 में से शून्य अंक दिए। सीएम साय ने कहा, ‘शुरू से पूरा डिबेट मैंने देखा है। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा को मैं 10 में 10 अंक देता हूं। पूर्व सीएम को 10 में शून्य देता हूं, वे इसी के लायक हैं।’

PM आवास योजना पर आमने-सामने आए दोनों नेता

प्रेस क्लब रायपुर में हुई इस लाइव ओपन डिबेट में PM आवास योजना से जुड़े मुद्दों पर दोनों नेताओं ने अपनी बात रखी। विजय शर्मा ने सरकार की ओर से योजना के क्रियान्वयन और उपलब्धियों का पक्ष रखा, जबकि भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल और योजना से जुड़े आंकड़ों को सामने रखा। डिबेट के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखे सवाल-जवाब और आरोप-प्रत्यारोप हुए। अब इस बहस के बाद मुख्यमंत्री साय की ओर से दिए गए 10/10 और 0/10 के स्कोर ने इस राजनीतिक मुकाबले को और चर्चा में ला दिया है।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति