Electric Scooter Fire: कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल

Electric Scooter Fire: कोरबा में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल

कोरबा, 24 अक्टूबर। Electric Scooter Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूटी सवार भाई-बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भिलाईबाजार तालाब के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी दीदी के साथ कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। खतरा भांपते हुए दोनों ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जल गया।

इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। हालांकि, भिलाईबाजार की घटना में आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

About The Author

छत्तीसगढ