रायपुर, 26 अक्टूबर। CG PWD Transfer 2026: छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत सिविल उप अभियंताओं का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। आदेश के अनुसार, संबंधित उप अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

