दंतेवाड़ा/रायपुर, 26 अक्टूबर। CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 27 अक्टूबर 2026 को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह छुट्टी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में लागू होगी। यह अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को खराब मौसम के दौरान स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है।
27 से 29 अक्टूबर तक कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश
चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए राज्य शासन ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर और नारायणपुर जिलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने पर जोर दिया गया है। प्रशासन को राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवाएं तैयार रखने और जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
किसानों और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
प्रशासन को फसलों और पशुधन को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा किसानों को मौसम संबंधी सलाह देने को कहा गया है। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा के लिए भी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अवकाश आदेश


