राष्ट्रीय

68,362 नए मरीज मिले और 1.13 लाख ठीक हुए, अब सिर्फ 9.72 लाख एक्टिव केस; यह पहले पीक से भी कम

नई दिल्ली, 14 जून। देश में कोरोना के केस में कमी का सिलसिला जारी है। रविवार को देश में 68,362 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 1 लाख 13 हजार 3 मरीज ठीक हो गए, जबकि 3,880 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,593 की कमी आई। अब सिर्फ 9 लाख 72 हजार 577 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई।

इस साल 17 फरवरी को एक्टिव केस 1 लाख 33 हजार 79 तक पहुंच गए। यहां से यह आंकड़ा दूसरे पीक की ओर बढ़ना शुरू हुआ। यह 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 तक पहुंचा, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 68,362
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.13 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,380
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.81 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.74 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.72 लाख

12 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 12 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

अपडेट्स​​​​​​​

  • कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ के डिप्टी कमिश्नर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के बीच 21 जून तक 18 ग्राम पंचायत में टोटल लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।
  • आज से हिमाचल प्रदेश में एंट्री के लिए RT-PCR टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।
  • झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 154 नए केस आए। इनमें 713 डिस्चार्ज हुए और 2 लोगों की मौत हो गई।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 34 लाख 84 हजार 239 डाज लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 31 लाख 95 हजार 48 तक पहुंच गया था।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 10,442 लोग संक्रमित पाए गए। 7,504 लोग ठीक हुए और 2,771 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 58.98 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.39 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.1 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.55 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में रविवार को 459 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,858 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। अब तक 9.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,311 लोगों की मौत हो चुकी है। 13,677 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 452 लोग संक्रमित पाए गए। 1,221 लोग ठीक हुए और 51 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.71 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,786 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 8,986 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात

रविवार को राज्य में आए नए मामलों डाटा अपडेट नहीं हुआ है। इससे पहले शनिवार को 490 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,278 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.19 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,991 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 10,863 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां रविवार को 308 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,260 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.33 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,822 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 7,441 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 277 नए मामले सामने आए। 780 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,552 लोगों की मौत हो गई। 4,251 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है

7. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 255 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 376 लोग ठीक हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.02 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,823 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,466 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button