कानपुर, 9 जुलाई। चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि उसे गिरफ्तार किया गया है। महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है। फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है। बता दें बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था, लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, यह पूछताछ की जा रही है।महाकाल मंदिर पहुंचकर चिल्लाने लगा मैं हूं विकास दुबेजानकारी के मुताबिक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचकर चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हु, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फ्रीगंज थाने ले गई। ये एक बेहद नाटकीय गिरफ्तारी है। खैर, इसके बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। उसकी गिरफ़्तारी की एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, जिसके बाद पुष्टि हुई की वही विकास दुबे है।