छत्तीसगढ

रमन सिंह जी बताये देश में क्या भाजपा शासित राज्यों ने कर्ज नहीं लिया : कांग्रेस

रायपुर, 17 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का जनहितकारी भूपेश सरकार के दो वर्ष पर सरकारी कर्ज से बेहाल होने के आरोप पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, देश की हर सरकार शासकीय कर्ज, प्रदेश की जनता के वर्तमान परिस्थितियों और उत्तम आर्थिक भविष्य के लिए लेती है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पूर्व सरकारे कर्ज पूर्व में भी लेती रही है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत परिश्रम का आर्थिक मोल दिया जा सके, और बाद में मय ब्याज सरकार लौटाती भी है, यह सतत प्रक्रिया का हिस्सा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछा कि, क्या देश में भाजपा शासित राज्यों में सरकारी कर्ज नहीं लिया? मध्यप्रदेश,हरियाणा,उत्तर प्रदेश,गुजरात जैसे बड़े राज्यो ने भी कर्ज़ लिया है, तो क्या, सरकार बदहाल हो जाती है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते रमन सिंह जी को यह स्वीकार करना चाहिए केंद्र में बैठी मोदी सरकार अपने ही भाजपा शासित राज्यों को बदहाली के कगार पर छोड़ रखी है जिससे उन्हें कर्ज लेकर सरकार चलाने की आवश्यकता पड़ रही है यह केंद्र में बैठी मोदी सरकार की विफलता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ 2 सालों में गड़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ नए आयाम गढ़ रहा है किसान, गौठान, स्कूल, वन अधिकार, हाट बाजार, वन विभाग, फूड पार्क, छोटे भूखंडों का पंजीयन, बिजली बिल हाफ, किसान का कर्जा माफ, वन अधिकार पत्र, किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी महत्वकांक्षी अनेकों योजनाएं हैं, जो प्रदेश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था की उन्नति के साथ साथ प्रदेश की आर्थिक उन्नति को भी प्रगति प्रदान कर रही हैं, जो कहा सो किया यह बात चरितार्थ हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button