राष्ट्रीय
कोरोना देश में: बीते दिन 59,958 केस आए, 2,732 मौतें और 1.17 लाख ठीक

नई दिल्ली, 15 जून। देश में सोमवार को कोरोना के 59,958 संक्रमितों की पहचान हुई। यह आंकड़ा पिछले 76 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 अप्रैल को 53,237 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि, कोरोना से होने वाली मौतों ने अब भी चिंता बढ़ा रखी है। देश में पिछले 24 घंटे में 2,732 संक्रमितों ने जान गंवाई। हालांकि, थोड़ी राहत देने वाली बात यह है कि इस दौरान 1 लाख 17 हजार 232 लाख मरीज ठीक हो गए9ऋ। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 60,056 की कमी हुई।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 59,958
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.17 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,732
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.95 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.82 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.77 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 9.08 लाख