छत्तीसगढ

भाजपा की अवसरवादी नीति ‘जहां चुनाव वहां मंत्री बनाओ…छत्तीसगढ़ सांसदों को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में स्थान नहीं देने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

रायपुर, 7 जुलाई। मोदी सरकार के मंत्री मंडल के विस्तार में छत्तीसगढ़ को अवसर नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने तल्ख प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने इसे मोदी-शाह की मनमानी करार देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की 11 सांसद होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ से एक भी सांसद को केन्द्रीय मंत्रीमंडल विस्तार में जगह नहीं देना, अन्याय की पराकाष्ठा है।

वहीं चुनावी राज्य में उत्तर प्रदेश व गुजरात को मंत्री मंडल में ज्यादा स्थान देना कि मोदी और शाह की राजनितिक स्वार्थ से लबरेज चुनावी राजनीति का हिस्सा है।

त्रिवेदी ने मंत्रीमंडल के विस्तार पर तंज कसते हुये कहा है कि, उत्तर प्रदेश और गुजरात में है इलेक्शन इसलिये वहां के सांसदो को ही मंत्रीमंडल में सलेक्शन हुआ।

पूर्व में तीन-तीन केन्द्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जुदेव, डॉ. रमेश बैस और डॉ. रमन सिंह केन्द्रीय मंत्रीमंडल में रहे है। छत्तीसगढ़ में एक समय में दो-दो केन्द्रीय केबिनेट मंत्री रहे है।

उन्होंने कहा है कि आज केन्द्रीय मंत्री मंडल में छत्तीसगढ़ का मजबूत प्रतिनिधित्व नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज दिल्ली में सही तरीके से नहीं उठ पा रही है।

केन्द्र सरकार के आगे छत्तीसगढ़ के भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ की आवाज उठा पाने में असफल साबित हो रहे है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button