उत्तरप्रदेश

Road Accident : पुल से टकराकर बिजली के पोल से टकराई बस, करंट से सवारियों को लगे झटके, 23 यात्री घायल

महराजगंज, 19 जनवरी। Road Accident : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में बड़ा रोडवेज हादसा होने टल गया। यहां सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। इस हादसे में 23 यात्री घायल हुए हैं।हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरी घटना महराजगंज के अंधे मोड़ पुल की है। जहां रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर फिर बिजली के पोल से टकरा गई। पोल में करंट होने से सवारियों को बिजली के झटके भी लगे। बिजली की चपेट में आने से सवारियों को झटके लगे।घटना की जानकारी पर डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि पलटी बस से सवारियों को निकालना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। बस दुर्घटना में 23 यात्री घायल हुए हैं।जिनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button