छत्तीसगढ

विश्व रिकॉड्र बनाने के लक्ष्य से तैयार 15 किमी लंबा तिरंगा फहरेगा 11 अगस्त को

0 दर्जनभर से अधिक कारीगरों की मेहनत ने किया साकार
रायपुर। करीब 18 कारीगरों की दिन-रात मेहनत से तैयार किया सबसे लंबा तिरंगा राजधानी रायपुर में 11 अगस्त को फहरेगा। आज ये जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन संस्था की ओर से साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लाहोटी और रोहित सिंह और रविंद्र सिंह ने दी।
15 अगस्त के ठीक 4 दिन पहले यानी 11 को ‘मेरी आन तिरंगा है मेरी शान तिरंगा है’ गाने की धुन पर राजधानी की सड़कों पर करीब 10 हजार लोग तिरंगा को पकड़कर घूमेंगे। वासुदेव कुटुम्बकम संस्था की ओर से देश में सबसे लंबा तिरंगा लहराने के लिए 200 लोगों की टीम, 18 से अधिक कारीगरों की मेहनत से तैयार करीब 15 किलोमीटर लंबा तिरंगा को बनाने में छह महीने का समय लगा है। इस तिरंगा को बनाने में लगभग 990 किलो कपड़े लगे है। आयोजकों ने बताया कि आमापारा से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मैदान तक आठ हजार लोगों की मानव श्रृंखला के साथ तिरंगा लहराने की तैयारी की जा रही है। साढ़े तीन किलोमीटर की चार लाइनों में तिरंगा लहराया जाएगा। यानी कुल 15 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनेगी। इसमें स्काउट, गाइड और एनसीसी कैडेट, आम जनता सहयोग करेंगे।

11 किलोमीटर का रिकॉर्ड तोडऩे की तैयारी
रोहित सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय ने मानव श्रृंखला बनाकर 11 किलोमीटर का तिरंगा फहराकर इतिहास रचा था। अब उस रिकॉर्ड को तोडऩे की तैयारी है। हालांकि आयोजकों ने बताया कि इस विशाल तिरंगे को लेकर पूर्व में ही शासन से अनुमति लिया गया था, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की गई थी, जो मिल चुका है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button