मनोरंजन

Ram Mandir Visit : Nick Jonas और Priyanka Chopra ने रामलला का लिया आशीर्वाद, बेटी मालती के साथ कपल पहुंचा अयोध्या

रायपुर, 20 मार्च। Ram Mandir Visit : बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि की प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी खुब नाम कमा रही हैं। विदेश में बसने के बाद भी अपने संस्कारों को देसी गर्ल ने अपना कर रखा हुआ है। एक इवेंट के लिए इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा बिजी शेड्यूल में भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान उनके साथ पति निक जोनस व बेटी मालती मैरी भी थी।

प्रियंका चोपड़ा इस दौरान काफी सुंदर लग रही थीं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वह अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लिए दिखाई दीं। पति निक जोनस से क्रीम कलर का कुर्ता पहना हुआ था। अयोध्या में प्रियंका चोपड़ा को परिवार संग देखना फैंस को काफी पसंद आया।

naidunia_image

वायरल वीडियो पर फैंस ने दिखाया प्यार

निक-प्रियंका का रामलला के दर्शन का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर फैंस ने अपना प्यार जताया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि भक्ति में ही शक्ति होती है। कई फैंस ने अपना दर्शाते हुए हार्ट इमोजी बनाई।

भारत में होली मनाने के लिए परिवार के साथ आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा भारत में परिवार के साथ होली मनाने के लिए आई हुई हैं। इस दौरान वह कई इवेंट का भी हिस्सा बनेगीं। वह ईशा अंबनी की एक पार्टी में भी पहुंची थीं। इस दौरान उनका साड़ी लुक काफी जंच रहा था। हर किसी ने उनके इस लुक की तारीफ की थीं। आपको बता दें कि यह मालती की भारत में पहली होली होगी। उनका पिता निक जरूर भारत में कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ होली सेलीब्रेट कर चुके हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button