मनोरंजन

Malaika Arora : न्यूड कलर ड्रेस में आईं नजर, किसी ने किए भद्दे कमेंट्स

मुंबई, 8 जुलाई। Malaika Arora : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका अरोड़ा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा के स्वैग को कभी फैन्स खूब पसंद करते हैं तो कभी वो ट्रोल भी होती हैं। इस बीच मलाइका हाल ही में पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं तो अपन लुक को लेकर ट्रोल हो गईं। 

मलाइका अरोड़ा का लुक

दरअसल इंस्टाग्राम पर Voomla ने मलाइका अरोड़ा के कुछ लेटेस्ट फोटोज शेयर किए। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा ने न्यूड कलर के स्किन टाइट कपड़े पहने हुए हैं। मलाइका अरोड़ा इस लुक में हमेशा की तरह ही काफी फिट और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ऐसे में एक ओर जहां फैन्स उनका तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये लुक पसंद नहीं आया है।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस लुक को एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं तो दूसरी ओर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ लोग मलाइका अरोड़ा को ‘सस्ती किम कार्दशियन’ बता रहे हैं तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी भद्दे कमेंट्स तक किए हैं। मलाइका अरोड़ा का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया है। 

मलाइका अरोड़ा की फीस

बता दें कि KoiMoi की एक रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा किसी भी आइटम नंबर के लिए मोटी रकम लेती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा एक आइटम नंबर के लिए करीब 1.75 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। मलाइका की फीस से ये बात तो साफ है कि इतनी फीस तो कई एक्ट्रेसेस को पूरी फिल्म के लिए भी नहीं मिलती है। वहीं रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया है कि 2021 में मलाइका की नेट वर्थ 73 करोड़ रुपये थी, जबकि 2022 में उनकी नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

रिलेशनशिप में हैं अर्जुन और मलाइका

मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। इस बारे में हैलो के साथ इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘ये बहुत जरूरी है कि तलाक या फिर ब्रेकअप के बाद भी औरतों की एक जिंदगी हो। महिलाओं के रिश्तों को लेकर लोगों की सोच बहुत ही स्त्रीविरोधी रही है। औरतों के लिए खुद से छोटी उम्र के लड़कों को डेट करना किसी कलंक जैसा माना जाता है।’ मलाइका अरोड़ा ने कहा कि औरतों को उनके तलाक या ब्रेकअप के बाद भी जिंदगी जीने का अधिकार होना चाहिए।

कब शादी करेंगे अर्जुन-मलाइका?

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका (Malaika Arora) इस साल की सर्दियों में शादी की तैयारी कर रहे हैं। दोनों नवंबर और दिसंबर में शादी कर सकते हैं। शादी मुंबई में हो सकती है और इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। खबर ये भी आ रही है कि मलाइका शादी में सिंपल साड़ी पहनेंगी वहीं अर्जुन कुर्ता। वहीं वेडिंग पार्टी में दोनों वेस्टर्न आउटफिट्स पहनेंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button