जुर्म

Murder of Wife : पत्नी को दी खौफनाक मौत…पति ने शरीर के किए अनगिनत टुकड़े…एक और भयानक अपराध

भोपाल, 04 जून। Murder of Wife : एक पति ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाया, जब उसकी सांसें उखड़ गईं तो उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके उन्हें पैक करके ऑटो से दूर ले गया और कुछ भाग जला दिया और उसे कुछ दूर में दफना दिया। हत्या की यह खौफनाक वारदात को भोपाल में एक पति ने अंजाम दिया है। बस बात इतनी सी थी कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। आरोपी भोपाल में आटो चलाता है।

21 मई से थी गायब

भोपाल के निशातपुरा पुलिस के अनुसार 22 साल की सानिया खान 21 मई को गायब हो गई थी। उसके मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से ही पति नदीमउद्दीन उर्फ मुन्ना भी गायब था। बाद में पुलिस ने उसके हिरासत में लिया तो नदीम ने शनिवार को पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल लिया। उसने पुलिस के सामने जो खुलासे किये उसे सुनकर अफसर भी हतप्रभ रह गए।

चरित्र शंका में ली जान

डीएसपी मंजू चौहान ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि उसे पत्नी पर चरित्र संदेह था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को ऑटो में ले जाकर जलाया। पुलिस को मौके से मिले अवशेषों को डीएनए के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

खंती में जला दिया

पुलिस के अनुसार आरोपी ने शव को ऑटो से ले जाकर 2 किमी दूर अरवलिया स्थित खंती में जला दिया। इसके बाद बचे अवशेषों को दफनाने की कोशिश भी की। जब उसे डर लगा तो बाद में अवशेषों को चाकू से टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खंती से महिला की खोपड़ी, पैर और पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं।

12 दिन से गायब थी महिला

परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला 12 दिन से गायब थी। हत्या से पहले आरोपी पति ने महिला को गांव में मारपीट करते हुए निर्वस्त्र कर घुमाया भी था। इसके बाद सानिया खान (22) की गुमशुदगी 21 मई को दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि सानिया की दो महीने की बेटी की भी ढाई महीने पहले मौत हो गई थी। तभी से सानिया और नदीम के रिश्ते और बिगड़ गए थे। तंग आकर वह बहन घर आ गई थी। इसके कुछ दिन बाद नदीम ने सानिया को मिलने के बहाने से 21 मई को बुलाया था। सानिया मायके वालों को बिन बताए घर से निकल गई, और लापता हो गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button