Mass Marriage: The Chief Minister's son's wedding card surprised everyone! The wedding will be solemnized with simplicity...it reads, "Sorry for the gift."Mass Marriage

उज्जैन, 27 नवंबर। Mass Marriage : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक बार फिर सादगीपूर्ण आयोजन की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी 30 नवंबर 2025 को उज्जैन में आयोजित एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी। परिवार ने विवाह के लिए जो निमंत्रण-पत्र छपवाया है, वह भी बेहद सरल, सामान्य और संदेशप्रधान रखा गया है।

निमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा है कि-

मेरे आत्मज डॉ. अभिमन्यु यादव (M.B.B.S., M.S.) संग डॉ. ईशिता यादव पटेल (M.B.B.S.) के मंगल परिणय के पावन प्रसंग पर आप सादर सविनय आमंत्रित हैं…बेटे के शुभ विवाह को परिजनों की शुभेच्छा अनुसार सामूहिक विवाहोत्सव में परिणीत किया है। सामाजिक सरोकार के पावन उद्देश्य से रचे-पगे इस समारोह में 21 नवयुगल परिणय बंधन में बंधेंगे…उपहार के लिए क्षमा, आपका आशीर्वाद ही नवयुगल हेतु अमूल्य उपहार है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभिमन्यु यादव उन्हीं 21 जोड़ों के साथ सप्तपदी लेकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे। परिवार का मानना है कि सामाजिक समरसता, सरलता और परंपरा को आगे बढ़ाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

पहले भी दिखा चुके हैं सरलता का उदाहरण

इससे पहले फरवरी 2024 में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने बड़े बेटे वैभव यादव की शादी राजस्थान के पुष्कर में बेहद साधारण और पारिवारिक माहौल में की थी। मुख्यमंत्री बनने के महज तीन महीने बाद ही किए गए इस आयोजन ने भी सादगी का मजबूत संदेश दिया था।

सादगी के पक्षधर हैं मुख्यमंत्री

CM मोहन यादव के करीबी बताते हैं कि वह कई बार सार्वजनिक रूप से यह कह चुके हैं कि शादी या कोई भी सामाजिक आयोजन अनावश्यक खर्चों से दूर, सादगीपूर्ण होना चाहिए। उसी इच्छा के अनुरूप छोटे बेटे की शादी को सामूहिक विवाह सम्मेलन में आयोजित किया जा रहा है। उज्जैन निवासी मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लिया गया यह कदम सामाजिक समरसता और सरलता को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है।

About The Author

You missed