Raipur Murder : रायपुर में फिर हत्या…! खेत में मिला जला हुआ शव…सबूत मिटाने की आशंका…इलाके में दहशत

Raipur Murder : रायपुर में फिर हत्या…! खेत में मिला जला हुआ शव…सबूत मिटाने की आशंका…इलाके में दहशत

रायपुर, 23 दिसंबर। Raipur Murder : राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव का है, जहां एक व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश किए जाने की जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार, खेत में एक जला हुआ शव बरामद हुआ है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मृतक की पहचान तथा घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़