Vindhya Trade Fair : बाथरूम में युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार…आरोपी के घर मिला अवैध बंदूक

Vindhya Trade Fair : बाथरूम में युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार…आरोपी के घर मिला अवैध बंदूक

सतना, 31 दिसंबर। Vindhya Trade Fair : विंध्य व्यापार मेला परिसर में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में सतना पुलिस ने दूसरा फरार आरोपी संजय शाह को नागपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

इस मामले में चेंबर के मंत्री हरिओम गुप्ता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 79 के तहत प्रियांश गौतम और संजय शाह के खिलाफ कोलगवां थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

वीडियो बनाने का तरीका

पकड़े गए प्रियांश गौतम ने पुलिस को बताया कि खजुरी टोला निवासी संजय शाह ने पैसे का लालच देकर 23 दिसंबर की रात को वीडियो बनवाया था।

संजय शाह के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक अवैध बंदूक मिली, जिसका लाइसेंस रिन्यू नहीं था। इस पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 30 भी जोड़ी गई।

रंगदारी वसूली का नया केस

सिंधी कैंप निवासी 57 वर्षीय कारोबारी सुरेश बसानी की शिकायत पर संजय शाह के खिलाफ रंगदारी वसूलने के मामले में बीएनएस धारा 308(5) के तहत एक और केस दर्ज किया गया है।

मामला कैसे सामने आया

23 दिसंबर की रात मेला परिसर (Vindhya Trade Fair) के बाथरूम में युवती का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। आयोजक मंडल की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पहले साइबर सेल की मदद से प्रियांश गौतम को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वीडियो संजय शाह के पैसे का लालच देने पर बनाया गया था। साइबर सेल ने संजय शाह की लोकेशन नागपुर में ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर सतना लाया। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में नई धारा जोड़कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

About The Author

मध्यप्रदेश