Exam Paper Controversy : महासमुंद में अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पर विवाद…! ‘मोना के कुत्ते का क्या नाम है…?’ सवाल के 4 ऑप्शन में था ‘राम’…मचा हड़कंप

Exam Paper Controversy : महासमुंद में अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र पर विवाद…! ‘मोना के कुत्ते का क्या नाम है…?’ सवाल के 4 ऑप्शन में था ‘राम’…मचा हड़कंप

महासमुंद, 09 जनवरी। Exam Paper Controversy : महासमुंद जिले में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के इंग्लिश प्रश्नपत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक मल्टीपल चॉइस प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्पों में ‘राम’ नाम शामिल किए जाने पर हिंदू संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया है।

दरअसल, प्रश्न में बच्चों से मोना के कुत्ते का नाम बताने को कहा गया था। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे, राम, बाला, शेरू और किसी का नाम नहीं बताया गया है। कुत्ते के नाम के लिए ‘राम’ विकल्प होने पर इसे लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया गया है।

हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन

मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय लहरे के कार्यालय के सामने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र

विवादित प्रश्नपत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इसे अनुचित बताते हुए शिक्षा विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय की कार्रवाई

पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर ने जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई स्पष्टीकरण के बाद तय की जाएगी।

About The Author

शिक्षा