Naxal Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…! नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

Naxal Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…! नक्सली कमांडर उधम सिंह ढेर

बीजापुर, 05 फरवरी। Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पेद्दागेलूर के जंगल क्षेत्र में चल रही इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह के मारे जाने की खबर सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त ऑपरेशन के तहत इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ स्थल से एक ऑटोमेटिक AK-47 राइफल और एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मारा गया नक्सली कमांडर उधम सिंह है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद की जाएगी।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर गहन तलाशी ली जा रही है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जवान सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान (Naxal Encounter) के तहत एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन समाप्त होने के बाद मुठभेड़ को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़