CGCCI : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में नए मंत्रियों की नियुक्ति…! शैलेष अग्रवाल और अजय देवांगन बने मंत्री…प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

CGCCI : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में नए मंत्रियों की नियुक्ति…! शैलेष अग्रवाल और अजय देवांगन बने मंत्री…प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

रायपुर, 13 फरवरी। CGCCI : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने संगठन के कार्य को और अधिक गतिशील बनाने और व्यापारिक गतिविधियों में सुधार के लिए शैलेष अग्रवाल (रसोई पात्र भंडार, रायपुर) और अजय देवांगन (अजय मेटल स्टोर्स, रायपुर) को ‘मंत्री’ पद पर मनोनीत किया है।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दोनों मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ये पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग को नई दिशा देंगे और छत्तीसगढ़ चेम्बर को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

शैलेष अग्रवाल और अजय देवांगन के मनोनीत होने से व्यापारिक संगठनों में नई ऊर्जा का संचार होगा, जो प्रदेश के व्यापारियों और उद्योगपतियों के हित में कार्य करेगा। यह कदम व्यापारियों के लिए आशाजनक साबित होगा, क्योंकि संगठन के भीतर इस प्रकार के विस्तार से विकास की गति तेज होने की संभावना है।

About The Author

व्यापार