TMC Leader Death : चौंकाने वाली खबर…TMC के 5 बार के विधायक आशीष बनर्जी का निधन…! पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव…सुसाइड नोट बरामद…ममता बनर्जी के रहे बेहद करीबी

TMC Leader Death : चौंकाने वाली खबर…TMC के 5 बार के विधायक आशीष बनर्जी का निधन…! पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव…सुसाइड नोट बरामद…ममता बनर्जी के रहे बेहद करीबी

रामपुरहाट/बीरभूम, 16 अगस्त। TMC Leader Death : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास से सटे पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल बरामद सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी पुलिस की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई है।

पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी

आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा सीट से 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में विधायक चुने गए थे। वह पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री भी रह चुके थे और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का पद भी संभाला था।

2026 के विधानसभा चुनाव में रामपुरहाट सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जून 2026 में उन्होंने बीरभूम टीएमसी की कोर कमेटी और जिला समिति के पदों से इस्तीफा दिया था।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति