CG Transfer 2026: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना; देखें पूरी लिस्ट

CG Transfer 2026: छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना; देखें पूरी लिस्ट

रायपुर 28 सितंबर। CG Transfer 2026: छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 38 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, नई पदस्थापनाओं के दायरे में गृह, वित्त, जल संसाधन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, खनिज साधन, मछली पालन और लोकभवन सचिवालय समेत कई विभाग शामिल हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित विभागों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

38 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना

GAD के आदेश में सभी 38 अनुभाग अधिकारियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना का विभागवार विवरण जारी किया गया है। अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से हटाकर विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

पूरी पदस्थापना सूची नीचे देखें

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़