रायपुर, 28 सितंबर। Purandar Mishra Padyatra: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने, नशामुक्त समाज के निर्माण, जनजागरण और जनसेवा के संदेश को लेकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रही पदयात्रा के चौथे दिन भी अभियान उत्साह और जनभागीदारी के साथ जारी रहा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं बस्तियों से होकर गुजरी। इस दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आम नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों एवं राहगीरों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं, क्षेत्र की आवश्यकताओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण से पदयात्रा की शुरुआत
पदयात्रा की शुरुआत शारदा चौक से हुई। यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पदयात्रा तात्यापारा चौक पहुंची, जहां खूबचंद बघेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पदयात्रा आगे नवीन मार्केट होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा के पास पहुंची, जहां विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
फल्ली ठेले पर रुके विधायक, आम नागरिक से जाना सरकार की योजनाओं का लाभ
पदयात्रा के दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने सड़क किनारे फल्ली का ठेला लगाने वाले दुकानदार से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने सरकार के कामकाज तथा शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

चाय दुकान पर रुककर जाना हालचाल, स्थानीय लोगों से किया सीधा संवाद
पदयात्रा आगे बढ़ते हुए आरोग्य अमृतुल्य चाय दुकान पहुंची। यहां विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने रुककर तात्यापारा वार्ड निवासी श्री ईश्वर चंद्र शर्मा जी से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात, वार्ड की समस्याओं पर हुई चर्चा
इसके बाद पदयात्रा विनोद हलवाई होटल पहुंची, जहां विधायक ने स्थानीय लोगों एवं व्यवसायियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वार्ड की समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
गल्ला भंडार से लेकर किराना दुकानों तक पहुंचा जनसंवाद
पदयात्रा के दौरान राजेंद्र गल्ला भंडार पहुंचकर श्री अशोक जी से मुलाकात की गई। विधायक ने उनसे वार्ड की स्थिति एवं स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। इसके बाद जय बाबा ट्रेडर्स एवं अन्य किराना दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों एवं आम नागरिकों से मुलाकात की गई।

नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश
इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशे से दूर रहना केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार और समाज के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा संकल्प है। युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद
पदयात्रा रामसागर पारा होते हुए राठौर चौक पहुंची। यहां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान हनुमान जी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
पान ठेले पर भी जनसंवाद, अभियान के उद्देश्य से कराया अवगत
राठौर चौक के समीप पान ठेले पर रुककर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और नशामुक्ति एवं जनजागरण अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं और नागरिकों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।
गुरुनानक चौक में पुष्पांजलि, निवेदिता स्कूल परिसर में हुआ समापन
पदयात्रा आगे बढ़ते हुए गुरुनानक चौक पहुंची, जहां श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात शासकीय निवेदिता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, गुरुनानक चौक, रायपुर परिसर में चौथे दिन के जनजागरण अभियान का समापन हुआ।
सेवा, संवाद और जनजागरण बना पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य
पूरे अभियान के दौरान विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आम नागरिकों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद को प्राथमिकता दी। पदयात्रा का उद्देश्य नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुनना, क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अभियान सेवा, जनजागरण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दे रहा है।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री अशोक बजाज जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक पांडे जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री ओंकार बैस जी, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे जी, जिला सह-कार्यालय मंत्री श्री अनूप खेलकर जी, एमआईसी सदस्य श्री अवतार सिंह बागल जी, श्री संतोष साहू जी, श्री महेंद्र खोडियार जी, जोन-7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी जी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेश पांडे जी, श्री ज्ञानचंद चौधरी जी, पार्षद श्री खगपति सोनी जी, श्री राजेश गुप्ता जी, श्री सुधीर चौबे जी, श्रीमती सीमा साहू जी, श्री राधे दुर्गा जी, श्री गोपाल सोना जी, श्री अश्वनी विश्वकर्मा जी, श्रीमती प्रीति परघनिया जी, श्री आलोक त्रिपाठी जी, श्री रमेश शर्मा जी, इमरान अशरफ़ी जी,श्री सुमन यादव जी,दुर्गा महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राए सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी सम्माननीय पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने पदयात्रा को और अधिक सार्थक एवं प्रभावी बनाया। विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

