रायपुर, 28 सितंबर। IAS Ashish Kumar Tikraha: छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा आदेश जारी करते हुए IAS आशीष कुमार टिकरहा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, आशीष कुमार टिकरहा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक, जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आशीष कुमार टिकरहा भारतीय प्रशासनिक सेवा (2021 बैच) के अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उनके मौजूदा दायित्वों में कोई बदलाव किए बिना संचालक जनसंपर्क की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
28 सितंबर को जारी हुआ आदेश
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार आशीष कुमार टिकरहा को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश की प्रतिलिपि संबंधित केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्यपाल सचिवालय, जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

