BJP State Incharge List: BJP ने नियुक्त किए नए प्रदेश प्रभारी! विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी; सतीश पुनिया और तरुण चुग को भी बड़ी जिम्मेदारी,यहां देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

BJP State Incharge List: BJP ने नियुक्त किए नए प्रदेश प्रभारी! विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी; सतीश पुनिया और तरुण चुग को भी बड़ी जिम्मेदारी,यहां देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

नई दिल्ली, 18 अगस्त। BJP State Incharge List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।

नई नियुक्तियों के मुताबिक विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पंजाब की कमान डॉ. सतीश पुनिया को और गुजरात का प्रभार तरुण चुग को दिया गया है।

बाकी राज्यों के प्रभारियों पर भी फैसला जल्द

BJP की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्य सभी प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति समयानुसार की जाएगी। तब तक संबंधित राज्यों में वर्तमान प्रभारी व्यवस्था जारी रहेगी।

नई नियुक्तियों को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे राजनीतिक रूप से अहम राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति