एंटरटेनमेंट डेस्क, 20 फरवरी। Kulhad Challenge : ट्रेनों में अक्सर कागज के कप में चाय मिलती है, लेकिन कभी-कभी कुल्हड़ वाली चाय भी मिल जाती है। हालांकि, कुल्हड़ का उपयोग सामान्यत: चाय पीने के बाद फेंकने के लिए ही किया जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की कुल्हड़ को पीने के बाद उसे खा रही है।
यह वीडियो ट्रेन के जनरल कंपार्टमेंट का है, जहां एक लड़की चाय पीने के बाद उस कुल्हड़ को काट-काटकर खा रही है। लड़की की इस अनोखी हरकत ने यात्रीयों का ध्यान खींचा और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए, क्योंकि आमतौर पर कुल्हड़ को फेंक दिया जाता है, लेकिन इस लड़की ने उसे खाने की अनोखी आदत बना ली।
4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया
वीडियो को इंस्टाग्राम पर priya_mishra__017 नाम की आईडी से शेयर किया गया, और अब तक इसे 4 मिलियन यानी 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही 38 हजार से ज्यादा लाइक्स और कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।
इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देने वाले यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इस लड़की ने तो कुल्हड़ को ब्रेड समझ लिया”, जबकि एक और यूजर ने लिखा, गांव की मिट्टी है, टेस्ट तो बनता है फिर। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, इसीलिए आजकल मिट्टी का कुल्हड़ नहीं मिल रहा है, जबकि एक और ने कहा, इसलिए कुल्हड़ वाली चाय महंगी होती जा रही है। कुछ यूजर्स ने तो इसे और मजेदार बनाते हुए कहा, अरे भाई इसे कुछ खाने को दे दो, नहीं तो इसके बाद ट्रेन को ही खाने लगेगी।
यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय (Kulhad Challenge) बना हुआ है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। कुल्हड़ को खाने की इस अजीबो-गरीब आदत को लेकर इंटरनेट पर मजेदार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

