लखनऊ, 23 फरवरी। Body Found in a Drum : राजधानी के आशियाना इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब सेक्टर L स्थित मकान नंबर 91 में एक नीले ड्रम के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह, संचालक वर्धमान पैथोलॉजी, के रूप में हुई है।
मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार शव पर सिर और पैरों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है।
बेटे ने अपने पिता को कैसे मारा
पैथोलॉजी संचालक की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि बेटे ने पहले उसे गोली मारी और फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने लोगों को गुमराह किया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है। उसने मृतक की ब्रेज़ा कार में शव का कुछ हिस्सा फेंक दिया। धड़ घर से बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह अपने बेटे पर NEET की तैयारी करने का दबाव बनाता था।
बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मानवेंद्र सिंह अपने बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा और बेटी के साथ रहते थे। मानवेंद्र की पत्नी की मौत करीब नौ साल पहले हो गई थी। मानवेंद्र के बेटे राजा ने 23 फरवरी को आशियाना थाने में मानवेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद आशियाना पुलिस ने केस दर्ज किया। सोमवार शाम को मानवेंद्र के पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, तो मानवेंद्र का आधा शव एक मंजिल पर और आधा दूसरी मंजिल पर मिला।
शुरुआती जांच में चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। मामले में मृतक के बीकॉम के छात्र बेटे से पूछताछ की जा रही है और संदेह की सुई उसी पर घूम रही है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पिता की डांट को लेकर वह नाराज था।
पत्नी गांव में, बेटी घर पर मौजूद
घटना के समय मृतक की पत्नी गांव में थीं, जबकि घर में उनकी बेटी मौजूद थी। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि घर के भीतर आखिर क्या हुआ? क्या यह अचानक हुआ विवाद था या पहले से रची गई साजिश?
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Body Found in a Drum) के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और लोग स्तब्ध हैं कि जिस घर में परिवार रहता था, वहीं इस तरह की वारदात सामने आई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

