CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा मानसून सत्र 2026 LIVE…! आज से शुरू सियासी संग्राम…1033 सवालों से सरकार की घेराबंदी…8 विधेयकों पर भी रहेगी नजर

CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा मानसून सत्र 2026 LIVE…! आज से शुरू सियासी संग्राम…1033 सवालों से सरकार की घेराबंदी…8 विधेयकों पर भी रहेगी नजर

रायपुर, 13 जुलाई। CG Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। 17 जुलाई तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक भिड़ंत देखने को मिलेगी। सत्र की शुरुआत से पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें सदन की कार्यवाही और एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस बार मानसून सत्र में सरकार 8 महत्वपूर्ण विधेयक सदन में पेश करेगी। वहीं विपक्ष भी विभिन्न जनहित और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है।

1033 सवालों से सरकार का होगा सामना

मानसून सत्र के लिए विधायकों ने कुल 1033 प्रश्न लगाए हैं। इन सवालों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कानून व्यवस्था, किसानों, पंचायत, रोजगार और विकास कार्यों सहित कई अहम विषयों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

नकटी गांव समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सत्र के दौरान नकटी गांव से जुड़े मामले सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों और जनहित के मुद्दों पर भी सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

मानसून सत्र में सत्तापक्ष अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का पक्ष रखेगा, जबकि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करेगा। ऐसे में आगामी पांच दिनों तक विधानसभा का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रूप से गरम रहने की उम्मीद है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़