CG Assembly Meeting : मानसून सत्र से पहले बनी रणनीति…! विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक

CG Assembly Meeting : मानसून सत्र से पहले बनी रणनीति…! विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक

रायपुर, 13 जुलाई। CG Assembly Meeting : छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस (मानसून) सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पांच दिवसीय सत्र की कार्यवाही, एजेंडा और सदन के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सत्र के सुचारु संचालन पर रहा फोकस

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने, विभिन्न विधेयकों, प्रश्नकाल और अन्य शासकीय कार्यों के लिए समय निर्धारण सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

राजनीतिक रूप से अहम रहेगा यह सत्र

13 से 17 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र (CG Assembly Meeting) में सरकार और विपक्ष के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस होने की संभावना है। विपक्ष जहां जनहित और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को सदन में मजबूती से रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़