Overall Development : भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया दूरगामी बजट…! आदिवासी अंचलों में एजुकेशन को नई दिशा

Overall Development : भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया दूरगामी बजट…! आदिवासी अंचलों में एजुकेशन को नई दिशा

रायपुर, 24 फरवरी। Overall Development : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी, रायपुर के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक और दूरगामी बजट बताया है।

श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट राज्य के समावेशी विकास को नई गति देगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस जनकल्याणकारी बजट का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे प्रदेश की प्रगति का सशक्त आधार बताया।

महिला सशक्तीकरण पर विशेष फोकस

श्री ठाकुर ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए रानी दुर्गावती योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर बालिकाओं को 1.50 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

बस्तर में सिंचाई एवं विकास

पूर्व नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मठनार एवं देउर गांव में बैराज निर्माण हेतु 2024 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों की आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा

अबूझमाड़ एवं जगरगुड़ा में एजुकेशन सिटी स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान आदिवासी अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया गया है। साथ ही नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपए का प्रावधान स्वास्थ्य शिक्षा और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगा।

श्री ठाकुर ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और छत्तीसगढ़ को मजबूत, समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर कार्य कर रही है।

About The Author

छत्तीसगढ