रायपुर, 28 फरवरी। Paddy Price : प्रदेश का मुखिया CM विष्णु देव सायआज किसानों को होली से पहले बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की जाएगी।
यह राशि प्रदेश के 25.28 लाख किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए Bilha में राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
सरकार का कहना है कि धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य देकर छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। इस कदम से किसानों की आय में बढ़ोतरी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राज्य सरकार के अनुसार, कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे और विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
पहले और अब कितना मिलेगा?
राज्य सरकार के फैसले के बाद धान खरीदी की दर में बढ़ोतरी हुई है।
- पहले: लगभग ₹2500 प्रति क्विंटल (समर्थन मूल्य + राज्य प्रोत्साहन राशि मिलाकर)
- अब: ₹3100 प्रति क्विंटल
Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में राज्य सरकार ने धान का मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल (Paddy Price) निर्धारित कर किसानों को अतिरिक्त लाभ देने का निर्णय लिया है। यानी किसानों को अब प्रति क्विंटल लगभग ₹600 अधिक मिल रहे हैं।

