रायपुर, 28 फरवरी। Raipur Car Arson : रायपुर के महादेव घाट पर कांग्रेस नेता की गाड़ी में आग लगाने का CCTV फुटेज सामने आया है। जहां दो युवक गाड़ी में ज्वलनशील पदार्थ ले जाते हुए दिख रहे है। दरअसल, गाड़ी में आग लगाने के बाद भागते हुए दो अनजान बाइक सवार CCTV में कैद हुए। गाड़ी में आग लगाने के बाद अनजान बदमाश किसी को कॉल करते हुए दिख रहे हैं, कांग्रेस का आरोप है कि कॉन्ट्रैक्ट देकर ब्रेज़ा और वेन्यू कारों में आग लगाई गई।
फुटेज के अनुसार, दोनों बदमाश पहले गाड़ियों तक पहुंचते हैं, फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। आग लगाने के बाद वे किसी से मोबाइल पर बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। आगजनी में एक ब्रेजा और एक वेन्यू कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को साजिश करार देते हुए आरोप लगाया है कि सुपारी देकर वाहन जलवाए गए हैं। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना को लेकर DD Nagar थाना में एफआईआर दर्ज (Raipur Car Arson) कर ली गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

